फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   llegal drug syndicate busted, drugs worth Rs 1 crore recovered

Prayagraj : अवैध दवा सिंडिकेट का भंडाफोड़, एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

Sat, 06 Jan 2024 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

शुक्रवार को टीम ने वीके इंटरप्राइजेज में छापा मारा। इस दौरान यहां भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। इस कार्रवाई में प्रयागराज के ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेल भी शामिल रहे। अधिकारियों को कहना है कि मामले की जांच आगे बढऩे पर कई और लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
llegal drug syndicate busted, drugs worth Rs 1 crore recovered
दवाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहबतियाबाग स्थित मेसर्स वीके इंटरप्राइजेज के ठिकाने पर शुक्रवार को दिल्ली से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने छापा मारा। यहां लगभग एक करोड़ मूल्य की नशीली दवाएं बरामद करते हुए अवैध दवा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही आरोपी विक्रेता विपुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मौके से नशीली दवाओं का जो जखीरा बरामद हुआ है, उनमें दवाएं, इंजेक्शन, सिरप आदि शामिल हैं। न्यू सोहबतियाबाग निवासी विपुल लंबे समय से दवा का कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

वह वीके इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म भी चलाता है। उसके बारे में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को नशीली दवाएं बेचने की सूचना मिली थी। इस पर गुरुवार को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम लखनऊ पहुंची और फिर वहां से इंस्पेक्टर प्रवीण धुल, उप निरीक्षक गौरव शर्मा, दीपेंद्र कुमार को लेकर प्रयागराज आ गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को टीम ने वीके इंटरप्राइजेज में छापा मारा। इस दौरान यहां भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। इस कार्रवाई में प्रयागराज के ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेल भी शामिल रहे। अधिकारियों को कहना है कि मामले की जांच आगे बढऩे पर कई और लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक फेंटानिल दवा भी कर रहा था सप्लाई

अफसरों ने बताया कि फर्म से कई ऐसी नशीली दवाएं बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल मेडिकल प्रैिक्टशनर की देखरेख में ही किया जाना चाहिए। बरामद दवाओं में से फेंटानिल ऐसी तीक्ष्ण प्रभाव वाली दवा है जिसका इस्तेमाल तीव्र दर्द के उपचार में किया जाता है। यह भी बताया कि अगर इसका इस्तेमाल मेडिकल प्रैक्टिशनर की सतत देखरेख में न किया जाए, तो मरीज की जान भी जा सकती है।

बरामद दवाएं

केटामाइन 6273 शीशी, ट्रामाडोल टैबलेट 4530, ट्रामाडोल कैप्सूल 113616, ट्रामाडोल इंजेक्शन 12150, अल्प्राजोलम टैबलेट 136200, डायजापाम टैबलेट 8600, डायजापाम इंजेक्शन 1200, क्लोनाजेपम टैबलेट 8500, क्लोर्डियाजेपॉक्साइड टैबलेट 300, लोराजेपम इंजेक्शन 3910, नाइट्राजेपम टैबलेट 4100, कोडीन फास्फेट टैबलेट 150, कोडीन फास्फेट सिरप 890, एटिजोलम टैबलेट 200, क्लोबजम टैबलेट 3200, पेंटाजोसाइन इंजेक्शन 26890, ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 1225, ब्यूप्रेनोर्फिन पैच 12, फेंटेनल पैच 309, फेंटेनल शीशी/इंजेक्शन 2817, ओपियम टैबलेट 225, मिडाजोलम शीशी 325, मॉर्फिन सल्फेट इंजेक्शन 140 और मॉर्फिन सल्फेट टैबलेट 660.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed