फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB admission in Allahabad Degree College starts today, cutoff released

Prayagraj News: इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में एलएलबी प्रवेश आज से, कटऑफ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
LLB admission in Allahabad Degree College starts today, cutoff released
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी प्रवेश की प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू होगी। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. राहुल सहाय बिसारिया के अनुसार, सभी श्रेणी में ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रवेश परीक्षा में 157 या अधिक अंक मिले, वे बृहस्पतिवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बेनीगंज स्थित विधि संकाय परिसर में उपस्थित हों।
विज्ञापन

अभ्यर्थियाें को सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ काउंसलिंग में शामिल होना है। वहीं, दिव्यांग, स्पोर्ट्स व पाल्य कोटा के तहत प्रवेश के इच्छुक जो अभ्यर्थी विवि बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए हैं, वे विवि निर्गत सूची और अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ बेनीगंज परिसर में 14 अगस्त तक आवेदन जमा करें।
विज्ञापन

उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक में प्रवेश के लिए कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 403.39, ओबीसी का 363.39, ईडब्ल्यूएस का 392.12, एससी का 327.31 व एसटी वर्ग का 216.05 अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए व एमसीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 432, ईडब्ल्यूएस का 105, ओबीसी का 372, एससी का 301, एसटी का 221 अंक और बीसीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 425, ईडब्ल्यूएस का 405, ओबीसी का 402 व एससी वर्ग का 317 अंक है।
बीए इन फैशन डिजाइन ऐंड टेक्नोलॉजी के लिए अनारक्षित का 382.1561365, ओबीसी का 308.5911691, ईडब्ल्यूएस का 302.5977196, एससी का 216.202112 व एसटी का 279.1611194 है।
---
जगत तारन में बीकॉम में दाखिले आज से

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सत्र 2025-26 के तहत बीकॉम में प्रवेश सात अगस्त से शुरू होंगे। सीयूईटी यूजी-2025 में शामिल छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट jtgdc.ac.in के एडमिशन पोर्टल admission.jtgdc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर पंजीकरण कर सकती हैं। काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट व प्रवेश पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।
---
एसएस खन्ना में बीएएलएलबी प्रवेश कल तक
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएएलएलबी (आनर्स) सत्र 2025–26 में प्रवेश लेने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार, मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि आठ अगस्त है। वहीं, बीकॉम प्रथम वर्ष में सभी वर्ग की छात्राएं दाखिले के लिए महाविद्यालय में अविलंब संपर्क करें।


---
कॉलेजों ने पीजी प्रवेश के लिए जारी किए नए कटऑफ
इविवि के संघटक महाविद्यालय सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज व ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने पीजी प्रवेश के लिए नए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। कटऑफ के तहत सात अगस्त को दाखिले होंगे। कटऑफ अंक कॉलेजों की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article