प्रयागराज : लिव इन पार्टनर का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर निवासी 25 वर्षीय पीड़िता ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात बिजली विभाग में संविदाकर्मी धनीराम शर्मा से हुई। धनीराम मिंटो रोड स्थित केवी पॉवर हाउस में तैनात है।
विस्तार
कीडगंज में लिव इन पार्टनर का अश्लील वीडियो बनाकर बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने उसे ब्लैकमेल किया। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कानपुर निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर निवासी 25 वर्षीय पीड़िता ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात बिजली विभाग में संविदाकर्मी धनीराम शर्मा से हुई। धनीराम मिंटो रोड स्थित केवी पॉवर हाउस में तैनात है। उसने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसे झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। फिर, कीडगंज लाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों पहले पता चला कि वह शादीशुदा है। उसका परिवार नैनी में रहता है। इसका विरोध करने पर उसने अश्लील वीडियो बनाने की बात बताई। रुपये भी मांगने लगा। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके साथ मारपीट, गाली गलौज करते हुए हत्या करने तक की धमकी दी। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि दुष्कर्म, रंगदारी मांगने जैसे आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।