फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lima now in Encyclopedia

अब विश्वकोष में भी लीमा

Sun, 17 Apr 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lima now in Encyclopedia
लीमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हिन्दी और अंग्रेजी की युवा साहित्यकार लीमा धर अब हिन्दी विश्वकोष (विकिपीडिया)- मुक्त ज्ञानकोष में भी शामिल हो गई है। उसके बारे में विकिपीडिया पर लिखा है- सिर्फ तेरह बरस की उम्र में काव्य संग्रह ‘कुछ लफ्ज़ नक़ाब’ में  लिखकर हिन्दी भाषा साहित्य की सबसे कम उम्र की कवयित्री बनी लीमा ने 16 वर्ष 11 माह की उम्र में अंग्रेजी में काव्य संग्रह ‘फॉर द हंड्रेड टुमारोज़’ लिखकर दो भाषाओं में लिखने वाली सबसे कम उम्र की कवयित्री बनने का भी रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए की छात्रा लीमा ने सिर्फ साढ़े उन्नीस बरस की उम्र में तीन उपन्यास लिखकर लेखकों की श्रेणी में अपना विशिष्ट स्थान बनाया। अब तक लीमा सात किताबें लिख चुकी हैं; जिनमें पांच उपन्यास शामिल हैं। इस उपलब्धि पर उत्साहित लीमा कहती हैं, यह मुकाम मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिन महान रचनाकारों के साथ मेरी जीवनी हिंदी विश्वकोश में शामिल की गई है, शायद इस जन्म में मैं उनके पैरों की धूल के बराबर भी न बन सकूं। खुशी मिलती है, जब मेरे साथ मेरे शहर तथा राज्य के लिए मेरे योगदान की सराहना की जाती है।

विज्ञापन


अपने पांचवें उपन्यास ‘द कमिटेड सिन’ के बारे में लीमा ने कहा, इसमें मैंने पहली बार अंग्रेजी में थ्रिलर लिखा है, जिसे पाठकों ने सराहा है। मेरे पिछले चारों उपन्यासों की तरह इसके केंद्रीय चरित्र में भी एक लड़की है, जो शिल्पांचल, आसनसोल से आती है। कोलकाता की महानगरीय जिंदगी पर केंद्रित उपन्यास में दर्शाया गया है कि एक दूसरे के करीब होते हुए भी कैसे परिवार के सदस्यों के बीच फासला हो जाता है। सुखद यह कि अमेरिका, कनाडा और यूके के बाद भारत में तकरीबन दो सप्ताह पूर्व मुंबई में लांच यह उपन्यास सभी बुकस्टोर में उपलब्ध और पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed