फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lift-escalators will increase at Chhivki, Aligarh, Jhansi and Mathura stations

Prayagraj News: छिवकी, अलीगढ़, झांसी व मथुरा स्टेशन पर बढ़ेंगे लिफ्ट-एस्केलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Lift-escalators will increase at Chhivki, Aligarh, Jhansi and Mathura stations
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज-छिवकी, अलीगढ़, झांसी और मथुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। महाकुंभ मेले को देखते हुए प्रयागराज-छिवकी में तीन लिफ्ट लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। एनसीआर के तमाम स्टेशनों पर 55 लिफ्ट और 15 एस्केलेटर लगाने की योजना है।
विज्ञापन


एनसीआर के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की बात करें तो उसमें अब तक 57 एस्केलेटर और 56 लिफ्ट लगाई जा चुकी है। प्रयागराज जंक्शन पर मौजूदा समय में 12 एस्केलेटर एवं चार लिफ्ट लगे हैं। पुनर्विकास कार्य के दौरान यहां 20 से ज्यादा लिफ्ट और एस्केलेटर और लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


फिलहाल एनसीआर प्रशासन ने आने वाले दिनों में मिर्जापुर, अलीगढ़ में दो-दो लिफ्ट, प्रयागराज-छिवकी में तीन लिफ्ट, चुनार में एक और कानपुर-अनवरगंज में दो लिफ्ट लगाने की तैयारी की है। इसके अलावा टूंडला में भी दो एस्केलेटर लगेंगे। इसी तरह आगरा मंडल के मथुरा में पांच लिफ्ट और आठ एस्केलेटर और लगाने की योजना है। अभी मथुरा जंक्शन में दो-दो लिफ्ट और एस्केलेटर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धौलपुर में दो लिफ्ट, राजा की मंडी में एक लिफ्ट, बृजनगर, बिल्लोचपुरा, छाता, फरह, कीथम, रामगढ़ में दो-दो लिफ्ट लगाने की स्वीकृति एनसीआर प्रशासन ने दी है। झांसी मंडल के टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो और पुखरायां में दो-दो लिफ्ट लगाई जाएगी। वहीं, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर एक लिफ्ट और पांच एस्केलेटर लगाने की तैयारी है।


मंडलवार कहां कितनी लगाई जाएगी लिफ्ट और एस्कलेटर
मंडल का नाम : लिफ्ट : एस्केलेटर
झांसी : 09 : 05
आगरा : 36 : 08
प्रयागराज : 10 : 02
एनसीआर प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर लगातार यात्री सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में कई और स्टेशनों में लिफ्ट और एस्केलेटर बढ़ाए जाएंगे। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed