{"_id":"573f61944f1c1bdb6aac74f2","slug":"life-does-define-the-path-to-enlightenment-of-buddha-s-teachings","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन मुक्ति के मार्ग को परिभाषित करतीं बुद्ध की शिक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन मुक्ति के मार्ग को परिभाषित करतीं बुद्ध की शिक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद संग्रहालय में शुक्रवार को हुई परिचर्चा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.एचके शर्मा ने कहा भगवान बुद्ध ने बताए रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। सकारात्मक संवाद और अहिंसा का मार्ग सर्वोत्तम है।
संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा भगवान बुद्ध की शिक्षाएं जीवन मुक्ति के मार्ग को परिभाषित करती हैं। डा.सुनील गुप्ता, विजयकुमार, भंते देवानंद वर्द्धन आदि ने विचार व्यक्त किए। शुरूआत में संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। संचालन ओए वानखेड़े आभार जी.एस. शाक्य ने किया। कार्यक्रम में डा.वामन वानखेड़े, डा.अजय कुमार, डा.सुशील शुक्ला, संग्रहालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बौद्ध कम्यून इंटरनेशनल की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती की पूर्व संध्या पर धम्म शोभायात्रा निकाली गई जो इलाहाबाद संग्रहालय से शुरू होकर सिविल लाइंस स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते भगवान बुद्ध से संबंधित गीत गूंजते रहे। कम्यून के निदेशक जीएस शाक्य की अगुवाई में निकाली गई धम्म शोभायात्रा में बौद्ध भिक्षु, उपासक आदि शामिल रहे। इससे पहले संग्रहालय सभागार में ‘वैश्विक मैत्री एवं करुणा’ विषय पर संगोष्ठी हुई।