फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Life disrupted due to storm, power supply stalled

Prayagraj News: तूफान से जीवन अस्तव्यस्त, बिजली आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to storm, power supply stalled
तूफान से जीवन अस्तव्यस्त, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

शंकरगढ़। क्षेत्र में शनिवार आधी रात आंधी, पानी से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे गिरने के साथ ही विवाह घर व स्कूल की चहारदीवारी आदि क्षतिग्रस्त हो गए।
शनिवार रात दो बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। कुछ देर में गरज चमक के पानी बरसने लगा। उसी समय तेज चक्रवात आया। आधी रात आए चक्रवात में कपारी गांव के नरेंद्र मिश्रा की लोहे की गोमती क्षतिग्रस्त हो गई। तूफान में कंपोजिट विद्यालय कपारी की चहारदीवारी गिर गई। स्कूल के अंदर लगा दोनों बिजली के खंभे गिर गए। शंकरगढ़ कपारी संपर्क मार्ग पर भारी पेड़ गिर गए। जिससे आवागमन बंद हो गया। सेन नगर के पास स्थित गेस्ट हाउस पूरी तरह से तबाह हो गया। गेस्ट हाउस का मलबा सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि रविवार को उसी गेस्ट हाउस में शादी की बुकिंग थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्थित विशालकाय पेड़ पास के मंदिर पर गिर गया जिससे बिजली का खंभा व तार क्षतिग्रस्त हो गया। बगल में ही कैंटीन में लोग सो रहे गनीमत रही कि वो बाल बाल बच गए। कपसो स्थित एक विद्यालय की लगभग 500 मीटर चारदीवारी ध्वस्त हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए लोग तरसते रहे। कृष्णा गेस्ट हाउस चुंदवा रानीगंज में बाउंड्री वॉल व जनवासा उड़ गया। वहीं मौजूद हलवाई विनोद पाल सो रहा था तभी टिन शेड गिरने से उसका पैर टूट गया। अखिलेश कुमार पांडे निवासी लाला का पुरवा की बाउंड्रीवाल, हरिहर प्रसाद शुक्ला का टिन शेड ,श्याम बहादुर सिंह शिवानंद घर के समीप विशाल वृक्ष,नगर पंचायत द्वारा निर्मित एम आर एफ सेंटर जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed