फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LIC agents took away the safari ride

एलआईसी एजेंट को उठा ले गए सफारी सवार

Mon, 08 Jun 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jun 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज के पुराना बैरहना में अपने चाचा के घर बाहर खड़े एलआईसी एजेंट को सफारी सवार लहूलुहान कर उठा ले गए। रविवार रात एलआईसी एजेंट के सरेशाम अपहरण से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर कीडगंज इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी बैरहना और सीओ ने घेरेबंदी की। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने सफारी समेत एलआईसी एजेंट को बरामद कर लिया। पुलिस एलआईसी एजेंट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नैनी के गंगोत्री नगर मोहल्ले अरविंद कुमार शर्मा एलआईसी एजेंट हैं। वह शाम को अपने चाचा शिक्षक रमाशंकर के घर आए थे। वह रात में लगभग सात बजे चाचा के घर के बाहर  खड़े थे। तभी सफारी गाड़ी से तीन युवक आए और अरविंद पर टूट पड़े। लात घूंसों और राड से अरविंद को जमकर पीटा। अरविंद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। सफारी सवार लहूलुहान अरविंद को सफारी ठूंस कर ले गए। सरेशाम सड़क से युवक को अगवा कर ले जाते देख मोहल्ले में खलबली मच गई। अपहरण करने वालों के तेवर देख किसी ने उस वक्त कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


 रमाशंकर के परिवार में तो कोहराम मच गया। अपहरण की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह घेरेबंदी कर संदिग्ध सफारी को चेक किया जाने लगा। इंस्पेक्टर कीडगंज पीएन मिश्र, चौकी प्रभारी राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बदमाशों का हुलिया और नाम पता पूछने के बाद खोजबीन करने लगे। रात लगभग आठ बजे पुलिस ने सीएमपी डॉट पुल के पास से एक संदिग्ध सफारी को रोक तलाशी ली तो उसमें एलआईसी एजेंट मिल गया। सफारी में सवार सोहबतिया बाग के कोचिंग संचालक अमित शुक्ला, इंद्रभूषण उर्फ प्रकाश सिंह और तुलाराम बाग के राहुल उर्फ गौरव को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि कोचिंग संचालक अमित से एलआईसी एजेंट अरविंद का 30 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। कीडगंज इंस्पेक्टर पीएन मिश्र ने बताया तहरीर पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed