Prayagraj : हनुमानगंज के सुदनीपुर में फिर दिखा तेंदुआ, बच्चों से भरी स्कूल वैन के सामने आया
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को फिर तेंदुआ देखा गया। दिन में स्कूल बच्चों से भरी बैन के सामने आया तो बच्चे डर गए। इसके बाद देर शाम तेंदुआ एक घर के सामने भी देखा गया।
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में बुधवार को फिर तेंदुआ देखा गया। दिन में स्कूल बच्चों से भरी बैन के सामने आया तो बच्चे डर गए। इसके बाद देर शाम तेंदुआ एक घर के सामने भी देखा गया। दोनों जगह सीसीटीवी में तेंदुआ की गतिविधि कैद हो गई है। तेंदुआ दिखने के बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
बुधवार को आदमखोर तेंदुआ सुदनीपुर कला में देखा गया। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई है। तेंदुआ सुदनीपुर गांव में तीसरी बार देखा गया है। इसके पहले गांव में वह एक किसान और एक बछड़े पर हमला कर चुका है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका है।
मलखानपुर में देखा गया था आदमखोर तेंदुआ
सुदनीपुर कला गांव के बाद आदमखोर तेंदुआ हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में देखा गया था। यहां पर वन विभाग की टीम ने कानपुर से आए ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ के माध्यम से उसे खोजने का प्रयास किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। यहां पर उसने एक किसान राजेंद्र प्रसाद को हमला कर घायल कर दिया था।
कई गांव में वन विभाग के कर्मचारी लगा चुके हैं पिंजड़ा व जाल
ग्रामीणों और वन विभाग के लिए एक माह से अधिक समय से सिरदर्द बना तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। वन विभाग के कर्मचारी पिंजड़ा व जाल लगा रहे हैं पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.