{"_id":"5ecc0d3bb1af305cd96e7bcf","slug":"leopard-knocked-down-in-pratapgarh-hunted-five-animals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, पांच जानवरों को बनाया शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, पांच जानवरों को बनाया शिकार
Tue, 26 May 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
राजगढ़ के जंगल में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। सोमवार को उसने पांच जानवरों को अपना शिकार बनाया। बछड़े, दो कुत्ते सहित पांच जानवरों के मांस के लोथडे़ मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी है। हालांकि दिनभर चले अभियान के बाद भी वन विभाग को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
राजगढ़ में सोमवार को तेंदुए ने गांव के ही अनुज कुमार मिश्र के बछड़े, दो कुत्ते व दो नीलगाय के बच्चों को अपना शिकार बनाया। गांव में पांच जानवरों के मांस के लोथेड़े देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फौरन वन विभाग के अधिकारियों को दी। तेुदंए की दस्तक की खबर सुनकर अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन में वन रेंजर केके पांडेय, वन दरोगा आशीष सिंह, वनरक्ष्राक शिवशंकर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद जंगल में कांबिंग शुरू की।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की। देर शाम तक कांबिंग चलती रही। मगर सफलता नहीं मिल सकी। इधर, तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। डीएफओ बीरआर अहिरवार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की सूचना मिली थी। गांव मेें वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। कांबिंग जारी है।