फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard attack in Shankargarh, five injured

Prayagraj News: शंकरगढ़ में तेंदुए का हमला, पांच जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack in Shankargarh, five injured
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरिया के मजरा पूरे भट्टू (खातिलवार) के नाले में मछली मार रहे 12 वर्षीय किशोर व वन कर्मी समेत पांच लोग तेंदुए के हमले में जख्मी हुए हैं। यूपी-मध्य प्रदेश वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम दोपहर एक बजे से ही तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पूरे भट्टू गांव में नाले में दोस्तों के साथ मछली मारने गए सूरज (12) पुत्र पिंटू निवासी खातिलवार थाना जनेह, रीवा मप्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे मध्य प्रदेश के त्यौंथर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन अन्य लोगों बाबूलाल (60) पुत्र लालची व भैरव (45) पुत्र राम आधार निवासी खातिलवार रीवा व बृजलाल (50) पुत्र हीरालाल निवासी पूरे भट्टू शंकरगढ़ को जख्मी कर दिया। बृजलाल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी शंकरगढ़ लाया गया। जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नेवरिया अरविंद सिंह ने वन विभाग और शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को सरसों के खेत में तेंदुए की हरकत दिखी। वहां पहुंचे वन कर्मी सनी कुमार को तेंदुए ने जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी शंकरगढ़ लाया गया। पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने ड्रोन कैमरे के जरिये खोजबीन शुरू की है। यूपी और मप्र की वन व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से तलाश में जुटी है।
वन क्षेत्राधिकारी शंकरगढ़ अजय कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की वन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू कर रही है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।


..............
घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया सभी खतरे से बाहर


पूरे भट्टू निवासी बृजलाल व वन कर्मी सनी कुमार का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में कराया गया। वहीं, मप्र निवासी बाबूलाल, भैरव और सूरज का इलाज चिकित्सालय त्यौंथर में चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।



........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed