फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal died due to pickup Hit accident happened while returning home after duty

Prayagraj News : पिकअप की टक्कर से लेखपाल की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 23 Dec 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 11:30 PM IST
सार

शुक्रवार को वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने आवास गोविंदपुर जा रहे थे। करीब साढे़ चार बजे जैतवारडीह गांव के पास सामने से आ रही पिकअप बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। पिकअप की टक्कर से लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Lekhpal died due to pickup Hit accident happened while returning home after duty
डॉ. बाला लखंदर गिरि, लेखपाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने चालक सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया।  गाजीपुर जनपद के थाना जंगीगंज के गांव तरकापुर निवासी डॉ. बाला लखंदर गिरि (30) प्रयागराज के फू लपुर तहसील के गांव टिकरी में लेखपाल पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी किरण देवी एवं बेटे रिशु (5) के साथ गोविंदपुर में किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने आवास गोविंदपुर जा रहे थे। करीब साढे़ चार बजे जैतवारडीह गांव के पास सामने से आ रही पिकअप बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। पिकअप की टक्कर से लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बेली अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने लेखपाल की जेब में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई महेंद्र गिरि ने अस्पताल पहुंचकर उनकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंच गए। इधर, पिक अप के पलटने से खलासी मोहम्मद कामिल तथा पिकअप की चपेट में आने से जैतवारडीह गांव का आयुष (13) घायल हो गए। पुलिस ने चालक सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, बाला लखंदर गिरि के निधन पर लेखपाल संघ ने शोक जताया। संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed