फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ledger Therapy.

लेजर थेरेपी से किया दर्द दूर करने का निःशुल्क उपचार

Thu, 27 Jun 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ledger Therapy.
लेजर थेरेपी से किया दर्द दूर करने का नि:शुल्क उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को एंटी ड्रग डे पर सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 113 लोगों ने पंजीकरण कराया। जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने केे लिए लेजर और फिजियोथिरेपी से इलाज किया गया। विशेषज्ञों ने दर्द निवारक दवाओं के सेवन से बचने की सलाह दी गई।

निदेशक डॉ. बीबी अग्रवाल के निर्देशन में शाम चार से छह बजे तक फिजियोथिरेपिस्ट डॉ. राकेश चंद्रा और टीम के डॉ. जयप्रकाश, डॉ. गणेश मरीजों का परीक्षण कर लेजर से उपचार किया। डॉ. चंद्रा के मुताबिक जोड़ों और कमर में दर्द के मरीज अधिक आए। सियाटिका और सरवाइकल पीड़ितों की फिजियोथिरेपी की गई। कुल 53 मरीजों का उपचार कर पंजीकरण कराने वाले अन्य लोगों को शुक्रवार को बुलाया गया है। दूसरे दिन भी नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। लोगों को घर पर ही व्यायाम करने का प्रशिक्षण देकर पत्रक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed