फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Learned the method of swindling people by handing over bundles resembling fake currency notes from YouTube.

Prayagraj News: यू-ट्यूब से सीखा था फर्जी नोटों जैसी गड्डियां देकर ठगने का तरीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Learned the method of swindling people by handing over bundles resembling fake currency notes from YouTube.
जंक्शन पर फर्जी नोटों के साथ गिरफ्तार बीकानेर निवासी रामनिवास से पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लोगों को फर्जी नोटों जैसी गड्डियां देकर ठगने का तरीका यू-ट्यूब से सीखा था। इसके बाद दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले एक गिरोह से संपर्क किया और ऐसी गड्डियां खरीदकर अलग-अलग शहरों में लोगों को ठगता था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी लोगों को विश्वास में लेने के लिए कहता था कि उसके पास काफी नकदी है लेकिन उसे तत्काल ऑनलाइन भुगतान की जरूरत है। वह लालच देता था कि यदि उसे ऑनलाइन रुपये दिए तो वह नकद में अधिक रकम देगा।
विज्ञापन

आरोपी पांच लाख रुपये के ऑनलाइन भुगतान के बदले 5.50 लाख रुपये देने का झांसा देता था। इन गड्डियों के ऊपर और नीचे असली नोट जैसी छपाई होती थी जबकि बीच में सादे कागज रखे थे। वह हर गड्डी तय कीमत पर खरीदता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि एक गड्डी के लिए उसने कितनी रकम चुकाई और उसे गड्डियां किसने उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यहां भी पता लगा रही है कि आरोपी यहां गिरोह के किसी सदस्य से मिलने या इन गड्डियां सौंपने की तैयारी में तो नहीं था। जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में उसके संभावित संपर्कों और गिरोह के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed