फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   learn how to Dreaming from Shyam Babu, become deputy collector from head constable

प्रयागराज: हेड कांस्टेबल से बने डिप्टी कलेक्टर, सपने देखना कोई श्याम बाबू से सीखे

Sun, 24 Feb 2019 05:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
learn how to Dreaming from Shyam Babu, become deputy collector from head constable
श्याम बाबू

यह बलिया के श्याम बाबू का हौसला ही था कि कड़ी मेहनत, लगन और तन्मयता से जुटकर उन्होंने हेड कांस्टेबल से लंबी छलांग लगाकर डिप्टी कलेक्टरी हासिल कर ली। जिन्हें वह अब तक सलामी दिया करते थे, अब उनकी सलामी लेंगे। श्याम बाबू ने प्रयागराज में तैनाती के बाद पीसीएस परीक्षा की गंभीरता के साथ तैयारी की और सफल रहे। मेरिट में उनकी 52वीं रैंक है। मूल रूप से बलिया के इब्राहिमपुर के रहने वाले 33 वर्षीय श्याम बाबू के पिता धर्मनाथ की गांव में किराने की छोटी सी दुकान है।

विज्ञापन


मां किशोरी देवी गृहणी हैं। श्याम बाबू की पांच बहनें हैं और सभी का विवाह हो चुका है। बड़े भाई उमेश आयकर में इंस्पेक्टर हैं। श्याम बाबू ने सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज रानीगंज से हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई की। वर्ष 2008 में स्नातक किया। हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी करते हुए 2013 में केबी पीजी कॉलेज मिर्जापुर से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की और 2019 में प्राचीन इतिहास विषय के साथ यूजीसी नेट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


बकौल श्याम बाबू गांव में रहते हुए उन्हें मालूम ही नहीं था कि आईएएस-पीसीएस भी कुछ होता है। दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव के लड़कों को पुलिस में कांस्टेबल भर्ती और सेना में जवानों की भर्ती के लिए मैदान में दौड़ने के लिए भेज दिया जाता था। श्याम बाबू जब मऊ में तैनात थे, तब उन्होंने पीसीएस परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया। कुछ परीक्षाएं दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। दिसंबर-2014 में उनकी पोस्टिंग प्रयागराज में हुई। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का माहौल था, इसलिए वह जी-जान से जुट गए। पुलिस मुख्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रहते हुए पीसीएस-2016 की परीक्षा इतिहास और समाजकार्य विषय से दी और डिप्टी कलेक्टर के पद पर उनका चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed