फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Learn from the works of Karpattar ji Yuva: Sudhanshu

करपात्री जी के कार्यों से सीख लें युवा : सुधांशु

Mon, 29 Jan 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jan 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Learn from the works of Karpattar ji Yuva: Sudhanshu
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करपात्री जी महाराज ने धर्म की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके संघर्षों के कारण ही संत समुदाय एवं समाज ने उन्हें धर्म सम्राट कहा है। करपात्री जी के कार्यों ने उन्हें अनुकरणीय बनाया। यह विचार माघ मेला क्षेत्र में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के महानिर्वाण महोत्सव पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने व्यक्त किए। कहा कि करपात्री जी ने धर्म नीति की स्थापना की, युवाओं को करपात्री जी से सीख लेनी चाहिए। महानिर्वाण महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय धर्मसंघ के पंडाल में किया गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि करपात्री जी धर्म के मानक थे। युवाओं को करपात्री जी के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने जीवन पर्यंत धर्म की स्थापना, गाय की रक्षा एवं गंगा की अविरलता के लिए संघर्ष किया। महोत्सव में शामिल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब साधु, संत गांव-गांव जाकर लोगों को जगाएं। जब समाज संशय में होता है तो संतों को आगे आना होता है। करपात्री जी ने समाज को जगाने का काम किया। महानिर्वाण महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय धर्म संघ के अध्यक्ष स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की स्वामी करपात्री जी पर टिप्पणी कर कुछ लोग अपने आप को महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2019 में प्रयाग में लगने वाले कुंभ में अखिल भारतीय धर्म संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। यह धर्म सम्राट के ही प्रयासों का प्रतिफल है कि आज एक संन्यासी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। आयोजक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्वामी करपात्री जी के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का कल्याण हो सकता है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भारत सरकार से स्वामी करपात्री जी महाराज के नाम पर धर्म सम्राट एक्सप्रेस चलाने और उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी करने की मांग की। अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रचार मंत्री पंडित पवन त्रिपाठी, मुकेश पांडेय, अतुल मिश्रा, राजीव कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनुराग पांडेय, दीपक दुबे, रमाशंकर, अभय पटेल ने समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed