फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers agitation continues against Akhilesh Shukla murder case, adamant on arrest of killers

प्रयागराज : अखिलेश शुक्ला हत्याकांड के विरोध में वकीलों का आंदोलन जारी, हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े

Mon, 02 Dec 2024 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह समेत दो आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। दूसरा आरोपी उसका ड्राइवर है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह घटनास्थल पर मौजूद था।

विज्ञापन
Lawyers agitation continues against Akhilesh Shukla murder case, adamant on arrest of killers
अखिलेश शुक्ला हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सलोरी में अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार ग्यारहवें दिन जारी रहा। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह समेत दो आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। दूसरा आरोपी उसका ड्राइवर है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह घटनास्थल पर मौजूद था। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया है। आरोपी अतुल प्रताप सिंह बलिया के गड़वार ब्लॉक का प्रमुख है। वह फरीदपुर पचखोरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया का मूल निवासी है।

विज्ञापन

Lawyers agitation continues against Akhilesh Shukla murder case, adamant on arrest of killers
अखिलेश शुक्ला हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने बसंतपुर, बलिया निवासी आरोपी दुर्गेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात दुर्गेश अन्य आरोपियों के साथ मौके पर था। मामले में तीन आरोपी निखिल सिंह, प्रिंस सिंह व मनोज सिंह पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

मामले में निखिल नामजद था जबकि चार अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने चौथे अज्ञात आरोपी को भी चिह्नित कर लिया है। वह छात्रनेता भी रह चुका है और मौजूदा समय में ठेकेदारी करता है। गौरतलब है कि एक दिन पहले पुलिस ने दुर्गेश व ठेकेदार की तलाश में बलिया में दबिश दी थी। पुलिस की तीन टीमों ने आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed