फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Law curriculum changed in Allahabad University as per new law, Board of Studies approved

New Law : इविवि में नए कानून के हिसाब से बदला गया विधि का पाठ्यक्रम, बोर्ड ऑफ स्टडीज ने लगाई मुहर

Fri, 05 Jul 2024 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

इविवि में बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम का पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। वहीं, इसके संघटक महाविद्यालयों सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में भी विधि के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Law curriculum changed in Allahabad University as per new law, Board of Studies approved
भारतीय न्याय संहिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने नए कानून के हिसाब से विधि का पाठ्यक्रम भी संशोधित कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज ने इस पर मुहर लगा दी है। ऐसे में नए सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विधि के विद्यार्थी अब संशोधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन

इविवि में बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम का पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। वहीं, इसके संघटक महाविद्यालयों सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में भी विधि के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब नए कानून की पढ़ाई भी करेंगे।

विज्ञापन

इविवि में पिछले दिनों बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में संशोधित पाठ्यक्रम की मुहर लगा दी गई है। विधि संकाय के डीन प्रो.आदेश कुमार ने बताया कि नए कानून में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट में बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम संशोधित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में जो विद्यार्थी सत्र 2024-25 में प्रवेश लेंगे, उन्हें नए कानून के हिसाब से संशोधित पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जो छात्र पहले से बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में अध्ययनरत हैं और उन्हें किसी विषय में आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट की पढ़ाई करनी है तो उनके लिए भी नए कानून के हिसाब से संशोधित पाठ्यक्रम पर बोर्ड ऑफ स्टडीज ने अपनी मुहर लगा दी है। उदाहरण के तौर पर एलएलएम में क्रिमिनल ग्रुप का वैकल्पिक पेपर होता है, जिसमें आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट के बारे में पढ़ाया जाता है, सो इस पाठ्यक्रम को नए कानून के हिसाब से संशोधित किया गया है। इसी तरह अन्य पेपरों में भी संशोधन किए गए हैं।

विधि विश्वविद्यालय ने भी लागू किया संशोधित पाठ्यक्रम

देशभर में एक जुलाई से नया कानून लागू होने के बाद डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने भी नए कानून के अनुरूप बीएएलएलबी का संशोधित पाठ्यक्रम लागू कर दिया है। कुलपति प्रो.उषा टंडन ने बताया कि संशोधित पाठ्यक्रम को एकेडमिक कौंसिल से मंजूरी मिल चुकी है। मौजूदा सत्र (प्रथम बैच) में बीएएलएलबी में प्रवेश लेने वाले सभी 60 विद्यार्थी नए कानून के अनुरूप संशोधित किए गए पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे। 

राज्य विवि में जल्द लगेगी मुहर, होंगे सेमिनार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में भी नए कानून के अनुरूप जल्द ही विधि के संशोधित पाठ्यक्रम पर मुहर लग जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र से बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है और एलएलएम की पढ़ाई सत्र 2023-24 से शुरू हो चुकी है। साथ ही विश्विद्यालय के कई संघटक कॉलेजों में पहले से बीएएलएलबी और एलएलबी का पाठ्यक्रम पहले से संचालित किए जा रहे हैं।

कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक प्रस्तावित है। जल्द ही नए कानून के हिसाब से संशोधित पाठ्यक्रम पर मुहर लगा दी जाएगी। सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नए कानून के हिसाब से ही विधि के संशोधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे। विवि की ओर से एक साल तक कई सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विधि विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि विधि के विद्यार्थियों को नए कानून के बारे में गहनता से जानकारी प्रदान की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed