हंसाते, गुदगुदाते रहे शब्द-शब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान सांसद केशव प्रसाद मौर्या, सांसद श्यामाचरण गुप्ता, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने संस्था की ओर से शहीद वरुण तिवारी के पिता सुरेश तिवारी को राष्ट्र भक्ति सम्मान, साहित्यकार महेंद्र रज्जन की पत्नी को साहित्य सम्मान, योग शिक्षक इंद्रभान को योग सम्मान से नवाजा। वहीं सुधांशु उपाध्याय, महक जौनपुरी, डा.आभा श्रीवास्तव, नजर इलाहाबादी, संजय पुरुषार्थी, राम कैलाश प्रयागी, शाहिद सफर, योगेश झमाझम, बिहारी लाल अंबर, डा.गीता सिंह आदि ने कविता पाठ किया। संचालन शैलेंद्र मधुर, स्वागत कार्यक्रम संयोजक गणेश केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में परमानंद साहू, राजेश केसरवानी, संजय केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
अल्लापुर के भरद्वाजपुरम में धर्म एवं मानस प्रचार संस्थान की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन में मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने प्रयाग को सांस्कृतिक विरासत की नगरी बताया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन, सादिक हुसैन सिद्दीकी, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे, महामंत्री लालता प्रसाद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत जबकि कवि अशोक बेशरम ने संचालन किया।