Railway : दिल्ली-हावड़ा रूट पर खत्म होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, एनसीआर में पूरा हुआ डीएफसी
बुधवार को ईडीएफसी प्रयागराज यूनिट के न्यू डगमगपुर स्टेशन से न्यू डीडीयू यार्ड तक का एनसीआर के वरिष्ठ अफसरों ने निरीक्षण किया। अफसरों ने इस रूट को लेकर सहमति दे दी है। ऐसे में 15 जून तक एनसीआर के न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक मालगाड़ियों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) रूट पर अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर मध्य रेलवे की 80 फीसदी मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। बुधवार को ईडीएफसी प्रयागराज यूनिट के न्यू डगमगपुर स्टेशन से न्यू डीडीयू यार्ड तक का एनसीआर के वरिष्ठ अफसरों ने निरीक्षण किया। अफसरों ने इस रूट को लेकर सहमति दे दी है। ऐसे में 15 जून तक एनसीआर के न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक मालगाड़ियों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी।
दरअसल, 38 किलोमीटर लंबे न्यू डगमगपुर स्टेशन से न्यू डीडीयू यार्ड पर पिछले दिनों ही इलेक्ट्रिक लोको द्वारा मालगाड़ी का परिचालन कर ट्रायल हुआ था। इसके बाद अब उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने डीएफसी के अफसरों के साथ मिलकर विद्युत और सिविल कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि प्रयागराज यूनिट का सेक्शन कानपुर के न्यू भाऊपुर से न्यू डीडीयू यार्ड तक है। इसकी दूरी 422 किमी है। यह सेक्शन पूरी तरह से चालू हो गया है। इस सेक्शन के चालू होते ही ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 80 प्रतिशत सेक्शन चालू हो गया है।
इस सेक्शन के खुलने से ट्रेनों की कनेक्टिविटी बिहार (सोननगर) से गुजरात के (सानंद) जिले तक हो जाएगी। ईडीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि अफसरों का निरीक्षण अच्छा रहा। 15 जून तक न्यू दादरी से न्यू डीडीयू यार्ड तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान एनसीआर के पीसीएसओ मनीष कुमार गुप्ता, सीपीडीई एनामुल हक, सीईडीई एससी तिवारी, आरएन सिंह, पंकज सक्सेना, मुकेश जैन, मन्नू प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
कई बंदरगाहों से हो जाएगी कनेक्टिविटी
ईडीएफसी पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू होने के बाद पूर्व रेलवे के डेहरी ऑन सोन और बागाबिसुनपुर से मालगाड़ियां ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रूट पर चलते हुए वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में स्थित बंदरगाहों तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कंटेनर लोड कर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तेजी से भेजे जा सकेंगे। दैनिक आधार पर पावर हाउसों में कोयले की मांग समय से पूरी हो सकेगी।