फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   last rites of the four friends who lost their lives in the accident, there was chaos when the bodies arrived l

Prayagraj : हादसे में जान गंवाने वाले चारों दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार, देर रात शव पहुंचने पर मचा कोहराम

Fri, 30 Jun 2023 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

कोठापार्चा के रहने वाले शिवम केसरवानी (27), अभिषेक त्रिपाठी (27), मुट्ठीगंज के मनीष जायसवाल (29), कुलदीप केसरवानी (45), कीडगंज के पंकज जायसवाल (45) और झूंसी के सत्यजीत चटर्जी (30) क्रेटा कार से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित क्योटी फॉल के लिए बुधवार को निकले थे।

विज्ञापन
last rites of the four friends who lost their lives in the accident, there was chaos when the bodies arrived l
Prayagraj News : मृतक के परिजनों को सांत्वना देते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित लाल गांव के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों दोस्तों शिवम, पंकज, मनीष और सत्यजीत का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। रीवा से देर रात चारों के शव घर पहुंचे तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। उन्हें सांत्वना देने वाले भी खुद को नहीं संभाल पाए और शव देखते ही रोने लगे। शव उठते समय जब पंकज और मनीष की पत्नियों के माथे से सिंदूर पोछा गया तो देखने वालों की भी आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


कोठापार्चा के रहने वाले शिवम केसरवानी (27), अभिषेक त्रिपाठी (27), मुट्ठीगंज के मनीष जायसवाल (29), कुलदीप केसरवानी (45), कीडगंज के पंकज जायसवाल (45) और झूंसी के सत्यजीत चटर्जी (30) क्रेटा कार से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित क्योटी फॉल के लिए बुधवार को निकले थे।
विज्ञापन


क्योटी फॉल के पास ही लाल गांव इलाके में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में शिवम, पंकज, मनीष और सत्यजीत की मौत हो गई। अभिषेक और कुलदीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि जिस समय घटना हुई, उस समय क्रेटा कार की रफ्तार बहुत तेज थी। एक जगह गड्ढा आने पर गाड़ी अनियंत्रित हुई और खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों के शवों का रीवा में रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात शिवम, पंकज, मनीष और सत्यजीत के शव उनके घर पहुंचे। शव पहुंचते ही इकलौते बेटे शिवम केसरवानी की मां मुन्नी देवी बेसुध हो गईं। शिवम पिता केशव प्रसाद का पान मसाले, सुपारी और शापिंग कांप्लेक्स के काम में हाथ बंटाता था। शिवम की तीनों बहनों की भी रो रोकर हालत खराब हो गई।

मुट्ठीगंज बरगद गली के रहने वाले मनीष का शव घर पहुंचा तो पत्नी टीना और बेटा आदित्य उसके शव से लिपटकर रोने लगे। मनीष गिट्टी सप्लाई का काम करता था। कीडगंज के प्रापर्टी डीलर पंकज जायसवाल की पत्नी पूजा और बेटी वैभवी का भी बुरा हाल रहा। झूंसी में सत्यजीत का शव पहुंचा तो कैंटीन चलाने वाले सत्यजीत के माता-पिता खुद को संभाल नहीं सके।

चारों दोस्तों में शिवम और सत्यजीत की शादी नहीं हुई थी। दोनों ही अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। बृहस्पतिवार की सुबह पंकज और सत्यजीत के शवों का अंतिम संस्कार दारागंज घाट और शिवम और मनीष के शवों का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया।

चारों के घरों पर दिन भर लगा रहा सांत्वना देने वालों का तांता
रीवा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों दोस्तों शिवम केसरवानी, पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी के घर बृहस्पतिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौटे तो उनसे मिलने वाले पहुंचने लगे। प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी चारों के घर पहुंचीं और उनके परिवार वालों को सांत्वना दी।

कुलदीप की हालत बेहद गंभीर, मेदांता रेफर

हादसे में घायल अभिषेक त्रिपाठी और कुलदीप केसरवानी को पहले रीवा में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज भेज दिया गया। यहां आते-आते कुलदीप की हालत और खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत मेदांता ले जाने को कहा। घर वाले एंबुलेंस से उसे लेकर मेदांता चले गए। उधर, अभिषेक की भी हालत बेहद गंभीर है। वह लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती है। पड़ोसियों के मुताबिक डाक्टरों ने अभिषेक को भी बाहर ले जाने की सलाह दी है। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed