फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Last rites of cousins performed, friends interrogated

Prayagraj : चचेरे भाइयों का किया गया अंतिम संस्कार, दोस्तों से पूछताछ, खुलासे के लिए एसओजी भी लगी

Thu, 08 Feb 2024 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

पोस्टमार्टम में पता चला कि उनकी मौत जहर खाने की वजह से हुई। परिजनों का आरोप है कि किसी के उकसाने पर दोनों ने जहर खाया, जिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Last rites of cousins performed, friends interrogated
मामले की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरहरा गांव में जहर खाने से मृत दो चचेरे भाइयों संजय और संदीप के शवों का बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उधर मामले के खुलासे के लिए एसओजी यमुनापार को भी लगा दिया गया है जिसने दोस्तों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के पास मिले कीटनाशक के सैंपल को भी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।

विज्ञापन


दोनों के शव मंगलवार सुबह नहर के किनारे पड़े पुआल पर मिली थीं। पोस्टमार्टम में पता चला कि उनकी मौत जहर खाने की वजह से हुई। परिजनों का आरोप है कि किसी के उकसाने पर दोनों ने जहर खाया, जिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रात में ही हो गया था। बुधवार को सुबह दोनों का अंतिम संस्कार मड़ौका गांव के घाट पर किया गया। उनके शवों को दफनाया गया।
विज्ञापन


उधर बुधवार को इस मामले की जांच के लिए एसओजी यमुनापार भी पहुंची। टीम ने मृतकों के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही ग्रामीणों को भी बुलाकर जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनाें के शव लिपटे हुए थे, ऐसे में इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास कीटनाशक मिला था, जिसका नमूना जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप घर छोड़ गया था मोबाइल

जांच में पता चला है कि घर से निकलने से पहले संदीप अपना माेबाइल घर पर छोड़कर गया था। इस दौरान उसके मोबाइल पर शंकरगढ़ निवासी एक रिश्तेदार का फोन आया था। उधर संजय मोबाइल नहीं रखता था। संदीप माेबाइल घर पर छोड़कर क्यों गया, इसे लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed