फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   last chance for registration of bs4 vehicles today

बीएस फोर वाहनों के पंजीकरण के लिए आज आखिरी मौका

Tue, 28 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
last chance for registration of bs4 vehicles today
गैरजनपद से खरीदे गए 473 बीएस-4 वाहनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इनके पंजीकरण के लिए मंगलवार, 28 अप्रैल तक अंतिम मौका है। तय अवधि तक पत्रावलियां कार्यालय में जमा नहीं करने पर पंजीयन नहीं हो सकेगा। आरटीओ अफसरों का कहना है कि बीएस-4 वाहनेां के पंजीकरण की तिथि लॉकडाउन की वजह से बढ़ा दी गई थी। इससे पहले कोर्ट की ओर से 31 मार्च तक पंजीयन करने का आदेश जारी किया गया था। जनपद में बिके बीएस-4 वाहनेां के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन जिले में करीब 473 ऐसे वाहन हैं जो गैरजनपदों से खरीदकर लाए गए। लेकिन, अब तक इनके मालिकाें ने वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। ऐसे वाहन फिलहाल अस्थायी पंजीयन पर चल रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा का कहना है कि ऐसे वाहनेां के लिए 28 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इनके पंजीयन के लिए 28 अप्रैल की शाम तक वाहन से संबंधित पत्रावली कार्यालय में जमा करा दी जाए। ऐसा नहीं करने पर पंजीयन न होने की दशा में वाहन मालिक इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed