फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Laser show will be seen in the waves and sky of Sangam, for the first time a drone show will be

Mahakumbh : संगम की लहरों और आसमान में दिखेगा लेजर शो, पहली बार घाट पर होगा ड्रोन शो

Sat, 18 Jan 2025 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पूर्व पर्यटन विभाग महाकुंभ की आध्यात्मिक कथा को एक नवीन और अनोखे रूप में प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटा हैं। पहली बार मंदिरों, गंगा के घाटों पर ड्रोन शो कराए जाने की तैयारी है। ड्रोन शो के माध्यम से हवा में अलग-अलग आकृतियां श्रद्धालुओं को आकाश में देखने को मिलेगीं।

विज्ञापन
Laser show will be seen in the waves and sky of Sangam, for the first time a drone show will be
यमुना पुल पर की गई लाइट की सजावट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की आध्यात्मिक कथा को नवीन और अनोखे रूप में प्रस्तुत करने के लिए लाइटनिंग ड्रोन शो पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 24 से 26 तक नि:शुल्क होगा। जिसमें समुद्र मंथन की भव्य कथा, भगवान शिव का शौर्य, कुंभ कलश, ऊं के पवित्र जाप के बारे में 2500 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिक्रोनाइज होकर आकाश पर अद्वितीय दृश्य और रंग बिखेरेंगे।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पूर्व पर्यटन विभाग महाकुंभ की आध्यात्मिक कथा को एक नवीन और अनोखे रूप में प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटा हैं। पहली बार मंदिरों, गंगा के घाटों पर ड्रोन शो कराए जाने की तैयारी है। ड्रोन शो के माध्यम से हवा में अलग-अलग आकृतियां श्रद्धालुओं को आकाश में देखने को मिलेगीं।

विज्ञापन

त्रिवेणी संगम के आकाश में मेक इन इंडिया ड्रोन परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम, उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा। इसमें समुद्र मंथन की भव्य कथा जिसमें उत्पन्न हुए 14 रत्न, भगवान शिव का शौर्य जिसने संसार को बचाने के लिए विष पी लिया, कुंभ कलश जिसकी दिव्य बूंदों ने महाकुंभ को प्रकाशित किया और ऊं का पवित्र जाप जो वातावरण में दिव्य शक्ति का संचार करेगा। इनके प्रदर्शन से जानकारियों को श्रद्धालुओं से रूबरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली बार 24 से 26 जनवरी तक लाइटनिंग ड्रोन शो के माध्यम से महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 2500 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिक्रोनाइज होकर आकाश में अद्वितीय दृश्य और रंग बिखेरेंगे। गंगा की लहरों पर समुद्र मंथन की भव्य कथा, भगवान शिव का शौर्य, कुंभ कलश, ऊं का पवित्र जाप के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी मिलेगी। - मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, पर्यटन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed