फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land marked for railway overbridge in Mauaima

Prayagraj News: मऊआइमा में रेलवे ओवरब्रिज के लिए चिह्नित की गई भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Land marked for railway overbridge in Mauaima
मऊआइमा में ओवर ब्रिज के लिए चिन्हांकन करते कर्मचारी
मऊआइमा में रेलवे व सेतु निगम की ओर से 850 मीटर लंबे ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को दोनों विभागों के अफसरों ने चिह्नांकन कराकर सड़क के मध्य से दोनों तरफ 10-10 मीटर भूमि अधिग्रहण करने की बात कही।
विज्ञापन

मऊआइमा के लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर रोज-रोज लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाला है। इसके लिए सेतु निगम व रेलवे की ओर से 2024 में शासन को डीपीआर बना कर भेजा गया था। ओवरब्रिज निर्माण के लिए 25 दिसंबर को शासन द्वारा 124 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण कार्य आरंभ होने से पहले मकर संक्रांति के बाद भूमि पूजन कराया जाएगा। इस दौरान मध्य सड़क के दोनों ओर 10-10 मीटर भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नांकर कर निशान लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने भी लिखा था पत्र

मऊआइमा के सुल्तानपुर खास की क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा मिश्रा के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने मंडल रेलवे प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ को एक मार्च 2025 को पत्र लिखकर ओवरब्रिज के समीप अंडर पास निर्माण कराए जाने की मांग की थी।



बोले अफसर
मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए शासन द्वारा धन स्वीकृत किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा। -रोहित कुमार मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed