फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land allotment for Magh Mela will start from December 2, land will be allotted to Dandi Bara first.

Prayagraj : माघ मेले में भूमि आवंटन दो दिसंबर से, सबसे पहले दंडी बाड़ा को आवंटित होगी जमीन

Sat, 29 Nov 2025 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 12:15 PM IST
सार

माघ मेला क्षेत्र में दो दिसंबर से संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। सबसे पहले दंडी बाड़ा को दो, तीन एवं चार दिसंबर को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके बाद आचार्य बाड़ा एवं खाक चौक को भूमि आवंटित की जाएगी। 

विज्ञापन
Land allotment for Magh Mela will start from December 2, land will be allotted to Dandi Bara first.
प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेला 2026 की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला क्षेत्र में दो दिसंबर से संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। सबसे पहले दंडी बाड़ा को दो, तीन एवं चार दिसंबर को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके बाद आचार्य बाड़ा एवं खाक चौक को भूमि आवंटित की जाएगी। मेला क्षेत्र के बड़े इलाके में अब भी पानी भरा है और दलदल की स्थिति है। इससे तैयारी चुनौती बनी हुई है लेकिन मेला प्रशासन ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को भूमि आवंटन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। इसके तहत दंडी बाड़ा के बाद पांच एवं छह दिसंबर को आचार्य बाड़ा को भूमि बांटी जाएगी। इनके बाद खाक चौक को सात, आठ एवं नौ दिसंबर को जमीन आवंटित होगी।

विज्ञापन

अन्य संस्थाओं और प्रयागवाल को भूमि और सुविधाओं के आंवटन की तारीख अलग से घोषित होगी, हालांकि विशेष परिस्थितियों में तारीख परिवर्तित की जा सकती है। मेला प्रशासन की सूचना के अनुसार सुविधा पर्ची के लिए पहचानयुक्त फोटो के साथ आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। माघ मेला और महाकुंभ आदि आयोजनों में सुविधाएं वापस नहीं करने वाली संस्थाओं को भूमि आवंटित नहीं की जाएगी। सुविधा पर्ची भूमि आवंटन के दो दिन बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा की बैठक चार दिसंबर को

माघ मेला 2026 की तैयारियों की बैठक के लिए अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा के सभी पदाधिकारी, सदस्यों व शिविराध्यक्षों की बैठक चार दिसंबर को मोरी दारागंज में 12 बजे से होगी। वेदांत देशिक सेवा आश्रम में होने वाली बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुजाचार्य स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज करेंगे। यह जानकारी रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य कौशल महाराज ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed