फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land acquisition work for the Inner Ring Road scheme will start from next month, land of 35 villages will come

Prayagraj :इनर रिंग रोड योजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अगले माह से, 35 गांवों की भूमि आएगी जद में

Sat, 22 Mar 2025 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

इनर रिंग रोड योजना के तहत पहले चरण के अगले दो फेज का काम जल्द शुरू होना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम अप्रैल माह से शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान इनर रिंग रोड के प्रोजेक्ट के रास्ते में आने वाले लगभग 35 गांवों से जमीन अधिग्रहित की जानी है।

विज्ञापन
Land acquisition work for the Inner Ring Road scheme will start from next month, land of 35 villages will come
प्रयागराज इनर रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इनर रिंग रोड योजना के तहत पहले चरण के अगले दो फेज का काम जल्द शुरू होना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम अप्रैल माह से शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान इनर रिंग रोड के प्रोजेक्ट के रास्ते में आने वाले लगभग 35 गांवों से जमीन अधिग्रहित की जानी है। इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये मुआवजे का अनुमान है।

विज्ञापन


इनर रिंग रोड के पहले चरण के तीन फेज में 31.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। अब तक 15 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी 16.4 किलोमीटर का काम शुरू होना है। पहले चरण में फूलपुर से करछना में 23 किलोमीटर लंबी सड़क, 7 अंडरपास, 2 रेलवे पुल और तीन पुल का निर्माण किया जाना है। इनमें दो गंगा नदी पर बनने वाले पुलों में पहला गंगापार के झूंसी और यमुनापार के नैनी को जोड़ेगा। वहीं, दूसरा पुल भी झूंसी और नैनी के बीच प्रस्तावित है, जो रिंग रोड परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन


यह दोनों ही सिक्सलेन पुल हैं। इन पुलों के निर्माण से नया यमुना पुल और शास्त्री पुल पर वाहनों का दबाव कम होगा। इन दोनों पुलों का निर्माण मई और जून 2026 तक पूरा होना है। इसके अलावा यमुना नदी पर एक पुल बक्शी गांव में बनाया जाएगा। महाकुंभ से पहले इस पर काम शुरू किया गया था। अब तक 15 किलोमीटर का काम पूरा हो सका है। इनमें चार अंडर पास व एक रेलवे ओवर ब्रिज का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

प्रयागराज इनर रिंग रोड के पहले चरण में कुल 30 किलोमीटर का काम होगा, जिसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहला चरण लवायन कला से शुरू होकर सहसो बाईपास के पास एनएच-2 से जुड़ेगा, जिसमें 45 गांवों से होकर गुजरने वाली 29.466 किलोमीटर सड़क का निर्माण शामिल है। पहले चरण के तीनों फेज की कुल लागत लगभग 3100 करोड़ रुपये है, जिसमें 65 किलोमीटर की रिंग रोड का निर्माण शामिल है।

इनर रिंग रोड के पहले चरण के तहत तीनों फेज का काम चल रहा है। इनमें 15 किलोमीटर सड़क व एक रेलवे पुल का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगा। -पंकज मिश्रा, निदेशक, परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed