फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lalapur naini murder case

अमिलिया में मिली अज्ञात युवती की लाश, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 01 Nov 2019 07:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
Lalapur naini murder case
लालापुर के अमिलिया गांव स्थित लावारिस लाश के पास जांच करती पुलिस - फोटो : NAINI
लालापुर के अमिलिया गांव में वारदात
विज्ञापन

लालापुर। क्षेत्र के अमिलिया गांव स्थित मसुरिया धाम के समीप युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शयों की मानें तो 18 वर्षीय युवती के कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे। जिससे यह आशंका भी है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म हुआ। गले में निशान है जिससे माना जा रहा है कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई। मौके पर पहुंचे एसपी यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी बारा आरपी दोहरे ने जांच पड़ताल के बाद कई जरूरी निर्देश दिए। थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह ने बताया की अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed