फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lakhs stolen by breaking the shutter of three shops

तीन दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 18 Mar 2020 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the shutter of three shops
कोहडौर थाने के मकूनपुर बाजार में दुुकान में चोरी के बाद टूटे शटर को उठाता दुकानदार। - फोटो : PRATAPGARH
तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर बैंक की सुरक्षा में दो गार्ड मुस्तैद थे। चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर बाजार में कृष्ण कुमार तिवारी निवासी तिवारीपुर खुर्द ने आटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर 45 सौ रुपये व दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। बगल में मोनू शर्मा निवासी परसुरामपुर की सैलून की दुकान का भी शटर तोड़कर चोर तीन हजार रुपये समेट ले गए।
विज्ञापन

बाजार के ही लाखीपुर निवासी मनीराम की हार्डवेयर की दुकान है। उसके शटर का ताला तोड़कर चोर 6 हजार रुपये और आठ बाल्टी पेंट, मोबिल समेत लाखों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। बुधवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। लापरवाह होमगार्डों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने कमांडेंट को पत्र भेजा है।

कोहडौर थाने के मकूनपुर बाजार में चोरी के बाद व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस।

कोहडौर थाने के मकूनपुर बाजार में चोरी के बाद व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed