फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lakhimpur Kheri case: Congressmen furious over Priyanka Gandhi's arrest, clashed with police, were taken into custody

लखीमपुर खीरी मामला : प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, हिरासत में लिए गए

Wed, 06 Oct 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri case: Congressmen furious over Priyanka Gandhi's arrest, clashed with police, were taken into custody
Prayagraj News : प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देते कांग्रेसी। - फोटो : प्रयागराज
लखीमपुर खीरी घटना के मामले में महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किये जाने से कांग्रेसियों ने जमकर आक्रोश जताया। पत्थर गिरजाघर पर एकत्र होकर सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी के साथ उनके पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी सिविल लाइंस की तरफ जाने लगे तो पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई और वहां देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार लोकतंत्र की खुली हत्या कर रही है। हत्यारों को खुला संरक्षण है जो सबूतों से छेड़छाड़ कर रहे हैं । कहा कि सूबे में जंगल राज आ गया है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने सरकार पर अराजकता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, संजय तिवारी,  किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, राम किशुन पटेल, हरकेश त्रिपाठी, तस्लीमउददीन, आशीष पांडेय, परवेज सिद्दीकी, अनिल पांडेय आदि इस दौरान मौजूद रहे। 

प्रतापगढ़ में भी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में वुधवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर योगी-मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कचहरी में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। 

कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में  जिलाध्यक्ष डा. लालजी  त्रिपाठी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों  को सत्ता के मद में चूर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र ने कुचल कर मारने का घृणित कार्य किया है। जब विपक्ष अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता है तो उसके नेताओं की आवाज दबाई जाती है। प्रियंका  की आवाज यूपी सरकार दबाने का प्रयास कर रही है।


प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, डॉ. वीके सिंह, छत्तीसगढ़ से आए चुनाव प्रभारी राजेश शुक्ल, इरफान अली, कपिल द्विवेदी, वेदांत तिवारी, संजय मिश्रा, इंद्रानंद तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मकरंद शुक्ल, आकाश मिश्र, अब्दुल रहमान,  फतेह बहादुर सिंह, इंद्राकर मिश्र, रामधन यादव, अजीत प्रताप सिंह, दीपक शुक्ल, मो. दिलशाद, रामलवट यादव, करुण पांडेय, मो. यूसुफ, दिलीप गौतम, सुभाष तिवारी, पृथ्वीराज गौतम, राजेंद्र वर्मा, विनय मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed