फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Labourer trying to chain his bicycle crushed by pickup, dies during treatment

Prayagraj : साइकिल की चेन चढ़ा रहे मजदूर को पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Sat, 28 Mar 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 12:53 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह सड़क किनारे साइकिल की चेन चढ़ा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
Labourer trying to chain his bicycle crushed by pickup, dies during treatment
सियाराम निषाद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह सड़क किनारे साइकिल की चेन चढ़ा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बदौआ गांव निवासी सियाराम निषाद (47) पुत्र स्व. रामसिद्ध शुक्रवार को साइकिल से मझिगवां बाजार गृहस्थी का सामान खरीदने गए थे।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे वह सामान लेकर घर लौट रहे थे। शिवपुर हटवारा गांव के पास उनकी साइकिल की चेन उतर गई। वह सड़क किनारे चेन चढ़ा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे पिकअप (दूध वाहन) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल सियाराम को पहले मिर्जापुर के बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजली निषाद, बेटियां आकांक्षा और श्रद्धा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह के मासूम बेटे पनबीर के सिर से पिता का साया उठ गया। शनिवार सुबह मृतक की पत्नी अंजली की सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed