{"_id":"675539abcc95244ef6069245","slug":"laborer-murdered-by-beheading-due-to-old-rivalry-dead-body-found-some-distance-away-from-home-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर की सिर कूच कर हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर की सिर कूच कर हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव
Sun, 08 Dec 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:46 AM IST
सार
थाना नवाबगंज की मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
थाना नवाबगंज की मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह आसपास के लोग सड़क की तरफ गए तो देखा तो राकेश का शव सड़क के किनारे नाली में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस के अलावा एसीपी सोरांव जंग बहादुर मौके पर आ गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि राकेश की गांव के कुछ लोगों से रंजिश रही थी। मृतक अपने बड़े भाई गुरचरण के साथ रहता रहा। परिवार के लोगों से शादी के बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन