फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kydganj ruckus and firing case: Neither the nominated accused were found, nor the screws on the refugees

कीडगंज बवाल और फायरिंग मामला : न नामजद आरोपी मिले, न शरणदाताओं पर कसा शिकंजा

Sat, 08 Jan 2022 04:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 04:19 AM IST
सार

30 दिसंबर को हुई घटना में मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय, उसके साथी सतीश व लाली को जेल भेजा जा चुका है। नामजद अवनीश व संदीप पांडेय फरार हैं जिन्हें अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।

विज्ञापन
Kydganj ruckus and firing case: Neither the nominated accused were found, nor the screws on the refugees
Prayagraj News : विशाल गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और व्यापार मंडल के सदस्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में विधायक के बहनोई संदीप गुप्ता पर फायरिंग व उनके भाई विशाल की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ गई है। नामजद दो आरोपियों को जेल भेजने के तीन दिन बाद भी नामजद दो आरोपियों का सुराग पुलिस हासिल नहीं कर सकी है। उधर मुख्य आरोपी विमलेश के शरणदाताओं पर भी अब तक शिकंजा नहीं कसा जा सका है।

विज्ञापन


30 दिसंबर को हुई घटना में मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय, उसके साथी सतीश व लाली को जेल भेजा जा चुका है। नामजद अवनीश व संदीप पांडेय फरार हैं जिन्हें अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। जिस तरह बेहद नाटकीय ढंग से पुलिस ने मुख्य आरोपी विमलेश को पकड़ा था, उसे लेकर तरह तरह के सवाल भी उठे थे। यह भी चर्चा थी कि विमलेश घटना के बाद अपने कुछ मददगारों के पास छिपकर शहर में ही रह रहा था।
विज्ञापन


इसमें आबाकारी विभाग के एक सिपाही के अलावा कुछ अन्य लोगों का भी नाम सामने आया था। जिनसे पुलिस ने पूछताछ भी की थी। दो महिलाओं को भी बुलाकर पुलिस ने उनसे सवाल जवाब किए थे। हालांकि अब तक हत्यारोपी को शरण देने वालों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। यह हाल तब है जब मामला सत्ताधारी दल के विधायक से जुड़ा है। एसओ मनोज यादव का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का बयान लेने लखनऊ जाएगी टीम
मामले में अब तक विधायक के बहनोई संदीप का बयान नहीं लिया जा सका है। गौरतलब है कि घटना के अगले ही दिन संदीप को लखनऊ रेफर कर दिया गया था और उनका इलाज अब भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही एक टीम लखनऊ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed