{"_id":"6331bac5a2fe3036711fc329","slug":"kydganj-police-took-action-against-the-killers-of-the-relative-of-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पूर्व विधायक के रिश्तेदार के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर, कीडगंज पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पूर्व विधायक के रिश्तेदार के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर, कीडगंज पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 26 Sep 2022 08:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 08:14 PM IST
सार
मामले में आबकारी से निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय निवासी करछना, व उसके साथियों सतीश पांडेय, अवनीश पांडेय, संदीप पांडेय व कृष्ण मुरारी उर्फ लाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज में पूर्व विधायक के रिश्तेदार विशाल गुप्ता के पांच हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें निलंबित आबकारी सिपाही विमलेश पांडेय व उसके साथी शामिल हैं। पिछले साल 30 दिसंबर को कीडगंज में बीच वाली सड़क पर पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई भोले गुप्ता पर फायरिंग की गई थी। इसमें उनके भाई विशाल समेत चार लोग जख्मी हुए थे। विशाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामले में आबकारी से निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय निवासी करछना, व उसके साथियों सतीश पांडेय, अवनीश पांडेय, संदीप पांडेय व कृष्ण मुरारी उर्फ लाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मार्च में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी गैंग बनाकर आपराधिक वारदात करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन