{"_id":"5c3a55d5bdec2273487f1fb7","slug":"kumbh-will-be-chaos-fair-and-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ पर चकाचक रहेगा, मेला और शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ पर चकाचक रहेगा, मेला और शहर
Sun, 13 Jan 2019 02:32 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
- फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला क्षेत्र और शहर में मेला के दौरान सफाई व्यवस्था चकाचक रहेगी। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों स्थानों पर करीब 20 हजार कर्मचारियों की तैनाती कर 500 से अधिक वाहन लगाए गए हैं।
मेला क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के साथ मच्छर मक्खी विहीन बनाने का प्रयास किया गया है। परेड के साथ सभी सेक्टरों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहा है। यहां 11 हजार और शहरी क्षेत्र में चार हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगाया गया है। दोनों स्थानों पर 500 से अधिक वाहन कूड़ा उठाने के काम में लगाए गए हैं।
कुंभ के लिए शहर और मेला क्षेत्र में डस्टबिन लगाकर लोगों को कूड़ा खुले में न फेंकने का संदेश दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों और उनके कार्यों की निगरानी के लिए दस कर्मचारी पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। सौ कर्मचारियों की निगरानी को अफसरों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
एडी हेल्थ, कुंभ मेला प्रभारी डॉ. अशोक कुमार पालीवाल के मुताबिक केंद्रीय अस्पताल के साथ सभी सेक्टरों में अस्पताल, हेल्थ पोस्ट स्थापित करा दी गई हैं। ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं। वहीं नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के माध्यम से प्रयागराज पूरे देश को स्वच्छता का संदेश देगा। इसके लिए सफाई के साथ धुलाई का काम भी कराया जा रहा है।