फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela Prayagraj Major events to be held on 08 February 2019

कुंभ में आजः 08 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela Prayagraj Major events to be held on 08 February 2019

Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली  बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। 31 जनवरी को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन 1 फरवरी को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। 

विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 25वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1-  जीयर स्वामी के शिविर में भजन सम्राट भरत शर्मा व्यास का गायन।
2- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज कुम्भ स्नान व पूजन के बाद किला घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर वह प्रातः 11ः05 बजे अन्तर्देशीय जलमार्ग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- मेला क्षेत्र के सेक्टर-1 के गंगा मंच पर सायं 6:30 बजे से रवि किशन शिव ताण्डव प्रस्तुत किया जायेगा।
4- सेक्टर-4 के अक्षयवट मंच पर सायं 5:30 बजे से लेकर रात्रि के 9:30 बजे तक पुआ नृत्य दल की ओर से गोटीपुआ नृत्य की तीन मोहक प्रस्तुतियों का मंचन, सुश्री सुनीता झींगरन, उपशास्त्रीय गायन,जनकपुर धाम रामलीला समिति के द्वारा नेपाल की रामलीला का मंचन। 
5- मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित ऋषि भारद्वाज मंच पर सायं 5:30 से रात्रि के 9:30 बजे तक उत्पल ज्योति बोरा बिहू लोक नृत्य, इलियास खां, सुगम संगीत, इब्राहिम ताल वाद्य, नीलाक्षी राय कथक बैले का मंचन।
6- मेला क्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित यमुना मंच पर सायं 5:30 से रात्रि के 9:30 बजे तक मो. रफी शहनाई वादन, सृष्टिधर महतो की छाऊ लोक नृत्य, दीपेश पाण्डेय व सागर द्वारा बधाई, नौरता की तीन प्रस्तुतियों का प्रथम मंचन, मधु अग्रवाल द्वारा नौटंकी, इन्दू गुप्ता भोजपुरी लोक गायन की मधुर प्रस्तुति दी जायेगी। 
7- मेला क्षेत्र के ही सेक्टर-13 स्थित सरस्वती मंच पर सायं 5:30 से रात्रि के 9:30 के मध्य राजेश जैन चेतन, राशिक गुप्ता, बलजीत कौर,अरुण जैमिनी, बलबीर करुण, डॉ. दिनेश रघुवंशी, मंजुल मंजर लखनवी, प्रमोद द्विवेदी, समनेश सुमन, कारका मिश्रा व दीप्ति कुशवाहा आदि कवियों के द्वारा कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया जायेगा। 
8- मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित त्रिवेणी मंच पर स्पिक मैके के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनहद नाद के अन्तर्गत सायं 5:30 बजे से पद्मभूषण विद्वान टी.वी. संकर नारायणन द्वारा कर्नाटक संगीत की मधुर प्रस्तुति और शाम 07 बजे पं. जयतीर्थ मेवुंदी द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। 

9- सेक्टर-14, मेला क्षेत्र स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में दिन के समय पं. विजयशंकर मेहता जी द्वारा जीवन प्रबंधन-प्रवचन का लाभ लेने के साथ ही साथ रात्रि के समय राजेश भदोरिया जी एवं ग्रुप द्वारा श्राप मोचन का मंचन किया जायेगा।
10- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  प्रकाश जावेडकर का आगमन आज 11:20 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed