{"_id":"5c3b09cebdec22736a767f75","slug":"kumbh-mela-delivered-to-foreign-tourist-at-hotel-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में भटक रही विदेशी पर्यटक को पहुंचाया होटल, पीआरवी जवानों ने कायम की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में भटक रही विदेशी पर्यटक को पहुंचाया होटल, पीआरवी जवानों ने कायम की मिसाल
Sun, 13 Jan 2019 03:20 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jan 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर पुलिस का नाम आने पर लोगों के मन में नकारात्मक छवि ही उभरती है। लेकिन जिले में तैनात डायल 100 टीम ने जो काम किया, उससे पुलिस के प्रति लोगों की सोच में निश्चित ही बदलाव आएगा। टीम ने रास्ता भूलकर आधी रात भटक रही विदेशी पर्यटक को घंटों मशक्कत कर सुरक्षित होटल में पहुंचाया। जिस पर उसने तहेदिल से आभार जताया।
विज्ञापन
फ्रांस के पेरिस की रहने वाली हेनरिन क्रिस्टाइन हाइड टूरिस्ट वीजा पर इन दिनों भारत भ्रमण के लिए निकली हैं। सात दिसंबर को वह जिले में पहुंची। यहां वह खुल्दाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरीं। शुक्रवार को वह मेला क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंची और लौटने में शाम हो गईं। इस दौरान वह होटल का पता भूल गईं और रास्ता भटककर सिविल लाइंस पहुंच गई। काफी देर भटकने के बाद भी उन्हें होटल नहीं मिला। साथ ही तब तक काफी रात भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान हनुमान मंदिर पर तैनात पीआरवी 79 पर तैनात जवान संतोष मिश्रा, संजय की नजर पड़ी तो उन्होंने पर्यटक से बात की। वह काफी सहमी हुई थी लेकिन भरोसा दिलाने पर बताया कि वह रास्ता भटककर यहां पहुंची है।
विज्ञापन
उसके पास होटल से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं थी लेकिन जवानों ने हिम्मत नहीं हारी। पर्यटक को लेकर दर्जनों होटलों में भटकने के बाद उन्होंने आखिरकार वह होटल ढूढ़ निकाला जहां पर्यटक ठहरी थी। होटल पहुंचने पर विदेशी पर्यटक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पुलिसकर्मियों का तहेदिल से आभार जताया।