फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: Pakistan PM Imran khan's Party mp take Sangam Bath

कुंभ मेला 2019: पाकिस्तान पीएम इमरान की पार्टी के सासंद ने किया संगम स्नान, कही ये बात..

Sat, 23 Feb 2019 01:26 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 23 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Pakistan PM Imran khan's Party mp take Sangam Bath
kumbh

विदेशी प्रतिनिधिमंडल संग पाकिस्तान के सांसद रमेश कुमार वंकवानी ने भी संगम स्नान और अक्षयवट के दर्शन किए। वह पाक पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ से सांसद हैं। आयोजन और जगह-जगह स्वागत से वह अभिभूत दिखे। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए सरकार को बधाई दी। उनका कहना था कि वह पहले भी भारत आ चुके हैं लेकिन, सरकार की ओर से पहली बार आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन


पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बने तनाव की बाबत उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर शांति का प्रयास करेंगे। वहीं, उन्हें आमंत्रित करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना था कि  वह हिंदू हैं। रमेश पाकिस्तानी नागरिक के साथ हिंदी सिंधी समाज के अध्यक्ष भी हैं और कोई हिंदू संगम स्नान करना चाहें तो उसे यहां आने से कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ कहना था कि पाकिस्तान में वैसे भी हिंदू प्रताड़ित हैं। ऐसे में वहां के हिंदुओं को भारत में नहीं आने दिया जाएगा तो कहां जाएंगे। हालांकि, सिद्धार्थनाथ सिंह को रमेश के इमरान की पार्टी से सांसद होने की जानकारी नहीं थी। विदेशी प्रतिनिधियों की अगुवाई कर रहे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल विक्रम सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया। नदियों का जल रोके जाने के भारत सरकार के फैसले का उन्होंने स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘इंतजार कीजिए। हर काम का उचित समय होता है। सही समय पर पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed