{"_id":"5c794b65bdec22739950d8da","slug":"kumbh-mela-2019-kumbh-special-run-from-prayagghat-to-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: प्रयागघाट से नई दिल्ली के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: प्रयागघाट से नई दिल्ली के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल
Fri, 01 Mar 2019 08:40 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर रेलवे ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह पहला मौका होगा जब प्रयागघाट टर्मिनल से रेलवे किसी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयागघाट से स्पेशल ट्रेन संख्या 04425 सोमवार चार मार्च की रात आठ बजे चलेगी। जो रात 8.45-8.50 बजे इलाहाबाद जंक्शन और उसके बाद फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह दस बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन संख्या 04426 नई दिल्ली से रविवार तीन मार्च की रात 8.50 बजे चलेगी। जो सुबह 7.30-7.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं सुबह 08.25 बजे प्रयागघाट टर्मिनल पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक 20 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के छह एवं सामान्य श्रेणी के कुल चार कोच रहेंगे।
विज्ञापन