{"_id":"5c5b127bbdec22738a47465b","slug":"kumbh-mela-2019-kannar-akhara-expansion-make-two-new-mahamandaleshwar-puja-and-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: किन्नर अखाडे़ ने किया विस्तार, पूजा, सोनिया बनीं महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: किन्नर अखाडे़ ने किया विस्तार, पूजा, सोनिया बनीं महामंडलेश्वर
Wed, 06 Feb 2019 10:29 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभपर्व में दूसरे शाही स्नानपर्व के बाद किन्नर अखाड़े ने कुनबा बढ़ाने की शुरुआत की। विधिविधान से बुधवार को अखाड़े की छावनी में हुए संस्कार एवं अनुष्ठान के बाद किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने दिल्ली की महंत पूजा और सोनिया को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही किन्नर अखाडे़ का और विस्तार किया जाएगा। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि किन्नर अखाडे़ के पास अब तक दर्जन भर महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, तीन दर्जन पीठाधीश्वर और पांच दर्जन महंत है। विस्तार के क्रम में बारह फरवरी को कई प्रदेशों में किन्नर अखाडे़ के पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, अलग-अलग प्रदेशों में पांच दर्जन महंत पीठाधीश्वर, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे ताकि सनातन धर्म के वंचित लोग धर्म परिवर्तन न सक सकें। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वंचित धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं, जिसके प्रति समाज और सरकार दोनों ही गंभीर नहीं है। कार्यक्रम में उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर भवानी मां, कामिनी मां, पवित्रा माई, वंशिका सहित कई संत मौजूद थे।
विज्ञापन