{"_id":"5c7786c8bdec222c51029384","slug":"kumbh-mela-2019-arunachal-pradesh-minister-nabam-holy-dip-in-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: अरुणाचल के मंत्री नाबम ने भी संगम में लगाई डुबकी, मांगा राज्य में खुशहाली का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: अरुणाचल के मंत्री नाबम ने भी संगम में लगाई डुबकी, मांगा राज्य में खुशहाली का आशीष
Thu, 28 Feb 2019 12:51 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले से अखाड़ों और कल्पवासियों के विदा होने के बावजूद संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जुटना जारी है। बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के तुलसी मार्ग स्थित शिविर में अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नाबम रिबिया और उत्तर प्रदेश के जल संसाधन, वन और सहकारिता राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित कई सांसदों ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही याज्ञिक अनुष्ठान में आहुतियां डालकर सर्वमंगल का आशीष लिया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उनसे विविध विषयों पर चर्चा भी की। आरंभ में उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नाबम रिबिया ने संगम स्नान के बाद संतों को भोजन भी कराया। इससे पहले उन्होंने याज्ञिक अनुष्ठान करके राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए याज्ञिक अनुष्ठान किया। उप्र के मंत्री उपेंद्र तिवारी फफना विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के जत्थे के साथ संगम में डुबकी लगाने के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे। इससे पहले उड़ीसा के वरिष्ठ सांसद प्रसन्न पाठसानी भी संगम में डुबकी लगाकर शिविर आए। शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद ने कहा कि महाशिवरात्रि तक देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी रहेगा।
विज्ञापन