{"_id":"5c5184c6bdec224c7f23c2b8","slug":"kumbh-2019-yogi-visit-lete-hue-hanuman-ji-pray-for-remove-obstacles-to-construction-in-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: राम मंदिर की बाधाएं दूर करने के लिए योगी ने हनुमानजी से मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: राम मंदिर की बाधाएं दूर करने के लिए योगी ने हनुमानजी से मांगा आशीष
Wed, 30 Jan 2019 04:34 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Wed, 30 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की पहल के क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सूबे की खुशहाली और कुंभ की कुशलता के अतिरिक्त राम मंदिर निर्माण की राह की बाधाएं दूर करने के लिए हनुमानजी से आशीष मांगा।
विज्ञापन
सूबे की सरकार की कैबिनेट बैठक से पहले वह अपने उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा सहित डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, आशुतोष टंडन आदि के साथ मंदिर पहुंचे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख में योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। योगी ने अभिषेक के बाद माथा नवाया और हाथ जोड़कर लेटे हनुमानजी से सर्वमंगल का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
वहीं संगम में डुबकी लगाने के बाद योगी ने बारहपंथ योगी महासभा गोरखनाथ अखाड़ा परिसर में संतों और मंत्रियों के साथ भोजन किया। अखाड़े के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ और उपाध्यक्ष महंत बालक नाथ योगी की ओर से भेजे गए न्योते में कैबिनेट के मंत्रियों के अतिरिक्त बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, उपाध्यक्ष तथा निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, निर्वानी अनी के श्रीमहंत धर्मदास, आवाहन के महासचिव श्रीमहंत सत्यगिरि जी सहित सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त दंडी संन्यासी अध्यक्ष स्वामी विमलदेवाश्रम, महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम सहित अनेक संत महात्मा शामिल थे विदाई में योगी ने संतों तथा मंत्रियों को कुंभ कलश और गुरु गोरखनाथ का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन