फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: VHP will make Vijay Mahamantra chant for Ram temple in ayodhya

Kumbh 2019: राम मंदिर के लिए विहिप करेगी विजय महामंत्र जाप, देशभर के करोड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल

Tue, 19 Feb 2019 03:35 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 19 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: VHP will make Vijay Mahamantra chant for Ram temple in ayodhya
प्रतीकात्मक तस्वीर
राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप की ओर से छह अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर विजय महामंत्र का जाप किया जाएगा। इस दौरान देश भर में एक करोड़ विहिप कार्यकर्ता विजय महामंत्र का जाप करेंगे। सोमवार को कुंभ मेले में विहिप के शिविर में काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि प्रांत के विभिन्न जिलों में पांच लाख कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर राम मंदिर निर्माण के लिए विजय महामंत्र ‘श्री राम, जय राम, जय जय राम’ का जाप करेंगे।
विज्ञापन


विहिप काशी प्रांत के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि विजय महामंत्र का जाप काशी प्रांत के सभी 18 जिलों के दो हजार गांव, मोहल्लों में होगा। इस दौरान पांच लाख लोग अलग-अलग समय पर महामंत्र का जाप करेंगे। कहा कि पिछले माह हुई धर्म संसद में संतों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई समय नहीं दिया। यह समय आंदोलन का भी नहीं है। लेकिन, निरंतर जागरण का अभियान चलाकर ही भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


किसी का भी व्यक्तिगत बयान संगठन का निर्णय नहीं हो सकता। विहिप प्रांत के संगठन मंत्री मुकेशजी ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में प्रवास करें। बजरंग दल में युवाओं, दुर्गावाहिनी में बहनों को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। कहा कि रामनवमी के अवसर पर होने वाले विजय महामंत्र जाप के लिए कार्यकर्ता अभी से लोगों से संपर्क करना शुरू कर दें। बैठक में प्रांत मंत्री आनंद, डा. राजेंद्र सिंह, अमित पाठक, सुशील राय, दीनानाथ वर्मा, अभिमन्यू शाही, अभय वर्मा, वालेंदु, सुरेश शुक्ला, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed