फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: three days Shuttle buses service free for kumbh mela prayagraj

कुंभ 2019: शटल बसों में अगले 3 दिन फ्री में सफर, अमावस्या के पहले ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
Bipul Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Bipul Ranjan Updated Sun, 03 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: three days Shuttle buses service free for kumbh mela prayagraj
Shuttle Bus

कुंभ के तीसरे स्नान पर्व पर शहर में शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा। तीन से पांच फरवरी की अवधि में रोडवेज की ओर से कुल 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी।

विज्ञापन


इस बीच मौनी अमावस्या को देखते हुए इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, इलाहाबाद छिवकी, प्रयाग आने वाली तमाम ट्रेनों में श्रद्धालुओं की शनिवार को खूब भीड़ आई। देर रात तक जंक्शन समेत सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


उधर विभिन्न रूटों से आने वाली रोडवेज की बसों में भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ आई। लखनऊ रूट की बसें फाफामऊ में ही रोक लिए जाने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। कानपुर रूट की बसें भी दोपहर तक सिविल लाइंस आई, इसके बाद उन्हें नेहरू पार्क से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। उधर रोडवेज की ओर से शनिवार से सोमवार तक शटल बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों से किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी से पांच फरवरी तक 500 शटल बसों का किया जाएगा संचालन

इस दौरान लखनऊ और कानपुर रूट के लिए बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से शटल बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन और हिंदू हॉस्टल चौराहे तक ही आएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक मौनी अमावस्या के मौके पर तीन फरवरी से पांच फरवरी तक विभिन्न रूटों पर 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा।

स्नान पर्व पर इन मार्गों पर चलेगी शटल बस
पुरामुफ्ती-हैप्पी होम-मुंडेरा मंडी- धूमनगंज- नेहरू पार्क पार्किंग स्थल-हाईकोर्ट-एकलव्य चौराह-धोबीघाट चौराहा-हिंदू हॉस्टल चौराहा।
नेहरू पार्क पार्किंग से पोलो ग्राउंड-एकलव्य चौराहा-धोबीघाट चौराहा-लोकसेवा आयोग चौराहा-हिंदू हॉस्टल चौराहा-सिविल लाइंस होते हुए वापसी।
नवाबगंज हाइवे-हथिगंहा बाजार- मलाक हरहर-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
शिवगढ़ हाइवे-मलाक हरहर-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
बेला कछार पार्किंग-चंद्रशेखर आजाद सेतु-तेलियरगंज-एमएनएनआईटी तिराहा-भारत स्काउट-दूरदर्शन केंद्र-म्योहाल-लोकसेवा आयोग-सिविल लाइंस बस स्टेशन।
सहसों-ईसीपुर-रहीमापुर-प्रयाग ढाबा-दुर्जनपुर-ग्रीन लैंड मोटर्स-अंदावा चौराहा।
हबुसा मोड़-सरपतीपुरद्वार पार्किंग-संत निरंकारी पार्किंग-सराय इनायत-कान्हा मोटर्स-अंदावा चौराहा।
पचदेवरा-रामपुर तिराहा-सड़वा मोड़-डेज मेडिकल-आईटीआई-ओमेक्स सिटी ग्राउंड- एडीए मोड़-कॉटन मिल-नैनी जेल-लेप्रेसी मिशन अस्पताल चौराहा।
गोहनिया बाजार-घुरपुर-मामा भांजा तिराहा-धनुआ ग्राम पार्किंग स्थल-एफसीआई, नैनी आरओबी-सेंट्रल जेल-इंदलपुर रोड-लेप्रेसी मिशन अस्पताल चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed