फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: Specials trains operates for maghi purnima snan in kumbh Mela

Kumbh 2019: सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश आज से बंद, भीड़ के चलते यहां रहेंगे रास्ते बंद

Mon, 18 Feb 2019 04:09 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 18 Feb 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Specials trains operates for maghi purnima snan in kumbh Mela
kumbh 2019

कुंभ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश 20 फरवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों का प्रवेश सिर्फ सिटी साइड से होगा, जबकि उनकी निकासी सिविल लाइंस साइड से ही होगी।

विज्ञापन


इस बीच 18 से 20 फरवरी के मध्यम प्रयागराज एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस कुल 14 ट्रेनों का रेलवे ने अस्थायी रूप से सूबेेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे ने पूर्व में ही एलान किया था कि स्नान पर्व के एक दिन पहले ही सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इस दौरान जिन यात्रियों के पास आरक्षित टिकट है उनका प्रवेश सिटी साइड के गेट नंबर पांच से होगा, जबकि जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड के गेट नंबर एक, दो, तीन एवं चार से होगा।
विज्ञापन


एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दुरंतो एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर, हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस समेत कुल 14 ट्रेनों का सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा। उधर माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंगलवार को होगा। इस दौरान रेलवे ने 49 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। इसमें से 29 ट्रेनें समयसारिणी के हिसाब से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed