फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Mela 2019 mauni amavasya shahi snan in prayagraj security arrangements

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन, उत्तराखंड से मंगाई गई फोर्स

Sat, 02 Feb 2019 12:13 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019 mauni amavasya shahi snan in prayagraj security arrangements
Kumbh Snan

कुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले में अब तक जितनी फोर्स मिली थी, उसके अतिरिक्त एक हजार सिपाही, दरोगा और अधिकारी अमावस्या के स्नान के लिए आ गए हैं। एक कपंनी पीएसी (फ्लड रिलीफ) भी अतिरिक्त मिली है। हरिद्वार कुंभ को संपन्न कराने वाली उत्तराखंड पुलिस की एक टीम भी यहां पहुंच चुकी है। पूरे मेले को दस जोन मेंं बांटकर ड्रोन से ट्रैफिक और भीड़ की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को दिन भर फोर्स के साथ मीटिंग की और मौनी अमावस्या के स्नान के लिए दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि कुंभ पुलिस को पहले से जितनी फोर्स मिली है, मौनी अमावस्या पर उसके अतिरिक्त करीब साढ़े नौ सौ सिपाही, 20 थानेदार, आठ डिप्टी एसपी और एक एएसपी मेले में आ चुके हैं। पूरे मेले को दस जोन में बांटकर एएसपी स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक जोन का प्रभारी बनाया गया है। दस जोन को 25 सर्किल में बांटा गया है। प्रत्येक सर्किल की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की दी गई है। 40 थाने, 58 चौकियां, 40 फायर स्टेशन, 15 सब फायर स्टेशन, 12 वायरलेस ग्रिड, 440 सीसीटीवी कैमरा, 96 कंट्रोल वाच टावर और 40 फायर वाच टावर लगाए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से सारी फोर्स जुड़ी रहेगी। 
विज्ञापन


अधिकारियोंं के साथ 15 हजार सिपाही-होमगार्ड : मेले में एसएसपी के अलावा एक एसपी, 21 सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस), 13 अपर पुलिस अधीक्षक और 50 डिप्टी एसपी लगाए गए हैं। सिविल पुलिस के 5800 सिपाही, आम्र्ड पुलिस के 450, ट्रैफिक के 225, महिला पुलिस के 400, जल पुलिस के 120, परिवहन शाखा के 136, एलआईयू के 157, घुड़सवार पुलिस के 137 (111 अश्व), 398 ट्रेनी सिपाही और 6500 होमगार्ड लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएमएफ-पीएसी की 57 कंपनी : अमावस्या के स्नान के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनी, बीएसएफ की तीन कंपनी, सीआरपीएफ की आठ कंपनी, आईटीबीपी की छह कंपनी, सीआईएसएफ की छह कंपनी, एसएसबी की 10 कंपनी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त पीएसी की 14 कंपनी कानून व्यवस्था के लिए छह कंपनी बाढ़ राहत के लिए आ चुकी हैं। एनडीआरएफ की 10 टीमें और एसडीआरएफ की दो टीमें हैं। 

फायर ब्रिगेड : मेले में आग की घटनाओं से निपटने केलिए फायर ब्रिगेड ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। एक उपनिदेशक, 10 अग्निशमन अधिकारी, 22 एफएसओ, 49 एफएसएसओ समेत 871 कर्मचारियों को लगाया गया है। अखाड़ा और नेत्रकुंभ को मिलाकर स्नान पर्व पर कुल 58 फायर स्टेशनों को बनाया गया है। 52 बाइक भी मेले में तैनात है। सभी का रिहर्सल कराके तैनाती दे दी गई है। 

एटीएस-एसटीएफ भी तैनात : एसटीएफ की एक टीम, एटीएस की दो टीमें, एनएसजी की एक एडवांस टीम, बीडीडीएस की पांच टीमें, एएस चेक की आठ टीमें, डाग स्क्वायड की 12 टीमें और दो टीमें स्पाटर्स की रहेंगी। उत्तराखंड से एक डिप्टी एसपी, पांच इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 35 हेड कांस्टेबिल, 45 कांस्टेबिल और दो कंपनी पीएसी की आ चुकी है। 

संदिग्ध व्यक्तियोंं की चेकिंग के लिए ऑपरेशन स्वीप 
कुंभ नगर। डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग केलिए आपरेशन स्वीप चलाया जा रहा है। तमाम संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। अगर कुछ नहीं मिला तो उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। 

ब्रीफिंग के बाद आज शाम से तैनाती 
अमावस्या के मेले में लगी संपूर्ण फोर्स की तैनाती शनिवार की शाम से हो जाएगी। इससे पहले फोर्स की ब्रीफिंग की जाएगी। उन्हें उनके ड्यूटी प्वाइंट के बारे में बताया और समझाया जाएगा। ब्रीफिंग के बाद उनकी तैनाती कर दी जाएगी। 

बुजुर्गों के स्नान के लिए पुलिस की बाइक टैक्सी सेवा
दिव्यांगों और बुजुर्गों को संगम स्नान के लिए पुलिस को बाइक टैक्सी सेवा शुरू की है। एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को इसकी लाङ्क्षचंग की जाएगी। स्टेशन और बस अड्डों से दिव्यांगों और बुजुर्गों को संगम के समीप तक लाया जाएगा। इसके बाद बाइक टैक्सी उन्हें वापस भी छोड़ेगी। इस सेवा के लिए 50 प्लैटिना बाइक आ चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed