फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Saints Play Flower holy in kumbh mela prayagraj

कुंभ 2019: संतों ने खेली फूलों की होली, लगा मां का जयकारा

Mon, 11 Feb 2019 08:32 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Saints Play Flower holy in kumbh mela prayagraj
Flower holy
सेक्टर 15 में जय मां मिशन के शिविर में सोमवार को संत सम्मेलन के बाद संतों ने फूलों की होली खेली और मां गंगा का जयकारा लगाया। संतों ने मेला सकुशल संपन्न होने पर खुशी भी जताई और मेला के अधिकारियों कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


जय मां मिशन के शिविर में स्वामी परमानंद गिरि की अध्यक्षता में संत सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई। गौ गंगा और गायत्री की रक्षा के लिए संतों ने हुंकार भरी और एक स्वर में कहा कि इन तीनों के बिना धर्म की रक्षा नहीं हो सकती। गंगा में प्रदूषण पर चिंता जताई गई। कहा गया कि इसे खत्म करने के लिए संतों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कुंभ मेला में शानदार सुविधाओं के लिए राज्य और केंद्र की सरकारों को भी शुक्रिया कहा। संत सम्मेलन खत्म होने के बाद महामंडलेश्वर स्वामी महादेव की अगुवाई में फूलों की होली खेली गई। भक्तों ने संतों से फूलों की होली खेलकर आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में स्वामी ऋषिश्वेरानंद, स्वामी दुर्गादास, साध्वी गोविंद गिरि, स्वामी कल्याणानंद और गोविंद गिरि आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed