फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019 Sadhvi Sammelan start under Mahamandaleshwar Mandakini in kumbh mela prayagraj

विहिप शिविर में एकत्र हुई साध्वी, समाज की कुरीतियों को हटाने का लिया संकल्प

Mon, 28 Jan 2019 04:18 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 Sadhvi Sammelan start under Mahamandaleshwar Mandakini in kumbh mela prayagraj
विहिप धर्मसभा - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के कुंभ मेला शिविर में रविवार को दो दिवसीय साध्वी सम्मेलन का आगाज हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई सौ से अधिक साध्वियों ने शिरकत की। इस दौरान समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों का हटाने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे वे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


कुंभ नगरी में विहिप के शिविर में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कहा गया कि हिंदू समाज, संस्कृति, सभ्यता, परंपरा की रक्षा के लिए संयुक्त अखंड परिवार की आवश्यकता है। विभिन्न अखाड़ों से उपस्थित मातृशक्ति हिंदू समाज के गौरवशाली इतिहास की परंपरा की रक्षा के लिए आगे आए। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों का हटाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


कहा कि कुरीतियों हटाने के लिए साध्वी जुट जाएं। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने कहा कि संगठन भी कुरीतियों को हटाने के संकल्पित है। कार्यक्रम में साध्वी सुशीला, जूना अखाड़े की साध्वी सोनाली, मीरा जी, दिगंबर अखाड़े की साध्वी चेतना, निर्मोही की सर्वेश्वर सरस्वती, मंदा ताई जी, बंगलूरू से आई उमा भारती, विहिप के संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप शिविर पहुंचे वनवासी
कुंभ देखने के लिए देश के दूर दराज राज्यों के आदिवासी इलाकों में रहने वाले वनवासी रविवार को विहिप के कुंभ शिविर पहुंचे। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने इन सभी को संगम स्नान करवाया। विहिप के मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र के अनुसार कि पहली बार दूर दराज प्रांत मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु आदि प्रांतों के वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रयागराज लाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed