{"_id":"5c51f32bbdec222c57232f36","slug":"kumbh-2019-raja-bhaiya-visit-akshayavat-and-patal-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: राजा भैया ने किए अक्षयवट-पाताल पुरी के दर्शन, 1 फरवरी को लगाएंगे डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: राजा भैया ने किए अक्षयवट-पाताल पुरी के दर्शन, 1 फरवरी को लगाएंगे डुबकी
Thu, 31 Jan 2019 12:25 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बुधवार को कुंभ मेला क्षेत्र में अक्षयवट पातालपुरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 15 स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में आचार्य शांतनु से मुलाकात कर कार्यक्रमों की जानकारी ली।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब 2.30 बजे पातालपुरी मंदिर पहुंचे राजा भैया को मुख्य पुजारी रविंद्रनाथ योगेश्वर योगी ने दर्शन पूजन कराया। पुजारी ने उन्हें मूल अक्षयवट के पूजन का अधिकार न मिलने की बात कही। राजा भैया ने इस बारे में सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि धर्म-श्रद्धा के मामलों में भेदभाव ठीक नहीं है। आचार्य शांतनु भी उनके साथ रहे। वह संगम नोज तक भी गए लेकिन स्नान नहीं किया। राजा भैया ने कहा कि एक फरवरी को कुंभ क्षेत्र में फिर आएंगे और चार तक रहेंगे। एक फरवरी को वह संगम में डुबकी भी लगाएंगे।
विज्ञापन