फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: police detained golden baba after complain of gunner

प्रयागराज: देर रात हिरासत में लिए गए गोल्डन बाबा, गनर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Sun, 13 Jan 2019 01:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Jan 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: police detained golden baba after complain of gunner

अखाड़ा परिषद से निष्काषित और बेहद चर्चित गोल्डेन बाबा को शनिवार देर रात प्रयागराज पुलिस ने हिरासत में लिया है। गोल्डेन बाबा पर एक सिपाही को धमकी देने का आरोप है। इस मामले में प्रयागराज के दारागंज थाना में केस भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

गोल्डेन बाबा को शनिवार आधी रात के बाद पुलिस ने यमुना बैंक रोड पर मौजगिरी आश्रम के पास से हिरासत में ले लिया। सिपाही को धमकी देने के मामले में बाबा के साथ उनके तीन अनुयायियों को भी पकड़कर पुलिस रात दो बजे तक पूछताछ कर की। गोल्डेन बाबा को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में साधु-संत थाने पर जमा हो गए थे।

विज्ञापन

बता दें कि, इससे पहले भी सुरक्षा में तैनात रहे सिपाही को धमकाने के आरोप में 6 जनवरी को कुंभ मेले में आए गोल्डेन बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिपाही की तहरीर पर दारागंज थाने में मामला लिखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सतीश कुमार की तैनाती संभल में है और वह इन दिनों कुंभ मेला ड्यूटी पर आया हुआ है। 30 नवंबर से वह गोल्डेन बाबा उर्फ सुधीर मक्कड़ उर्फ बिट्टू की सुरक्षा में बतौर गनर तैनात था। उसका आरोप है कि पांच दिसंबर को बाबा उसे लेकर गाजियाबाद जाने लगे। उसने बिना अनुमति जिला छोड़कर जाने से इंकार किया तो उसे धमकाया गया। गाजियाबाद जाने के बाद बाबा दूसरे राज्य में जाने लगे तो सिपाही ने साथ जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर बाबा ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी।


इसकी जानकारी उसने आरआई परेड लाइन को दी तो उसे तुरंत लौटने का आदेश दिया गया। जिस पर उसने 14 दिसंबर को लाइन पहुंचकर आमद कराई। सिपाही का आरोप है कि गोल्डन बाबा आपराधिक किस्म के हैं और उसे डर है कि वह उनकी हत्या करा सकते हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed